शनिवार को रक्तदान से जुड़ी संस्था टाइडी एंड सोबर टुमारो फाउंडेशन की ओर से 38वां रक्तदान शिविर सुधा मैरिज पैलेस अंब में लगाया गया। इस कैंप लगाने के लिए सिविल अस्पताल होशियापुर से डॉ. प्रभलीन कौर की टीम आई पहुंची थी। संस्था के प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रक्तदान शिविर में लगभग 85 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। भारद्वाज ने आह्वान किया कि भी को भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए जरूर तैयार रहना चाहिए। इस शिविर के दौरान संस्था के संस्थापक सुरेश भारद्वाज, रवि बंसल, राकेश बंसल, नेत्र कलसी, विपन कुमार, मनीष कुमार, अविनाश, कुलदीप सिंह, शुभम बिरला, अमरदीप सिंह (बावा), किरण सिंह, मोना भारद्वाज, लक्ष्य, और अन्य उपस्थित रहे। इस कैंप के बाद कलरूही गांव में एलईसी के प्रशासनिक अधिकारी सुनील दत्त की मौजूदगी में पौधरोपण भी किया गया। इसमें 50 पाैधे एलआईसी के सौजन्य से लगाए गए।