उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रायपुर मैदान पंचायत के गांव कोलका के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक बाबा गरीब नाथ मंदिर को बरसात के दिनों में गोबिंद सागर झील का पानी चारों तरफ से घेर लेता है। स्थानीय लोगों में नरेंद्र शर्मा, सुखदेव परमार अभय पराशर पवन कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि गोबिंद सागर झील का पानी हर वर्ष मंदिर तक पहुंचता है। लेकिन कभी-कभी बारिश कम होने के चलते पानी मंदिर तक नहीं पहुंच पाता है। पिछले वर्ष भी कम बारिश के चलते पानी मंदिर तक नहीं पहुंच पाया था। अभी गोबिंद सागर झील का जलस्तर 1660-1662 फीट पहुंच चुका है और एक दो दिन में पानी का जलस्तर 1665 फीट तक पहुंचते ही मंदिर को चारों तरफ से घेर लेगा। इसके साथ ही इस स्थान पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगती है। वहीं स्थानीय दुकानदारों तथा नौका मालिकों को भी रोजगार मिलता है।