नगर निगम ऊना ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया। दोपहर नगर निगम ऊना के एसडीओ अंकुश राणा पर आधारित टीम ने डीसी चौक ऊना से लेकर पीजी कॉलेज तक दुकान के बाहर सामान सजाने वालों को चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस की टीम साथ रही। नगर निगम की ओर की जा रही कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मच गया। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर निरीक्षण किया।