थानाकलां में हाल ही में हुई भारी बारिश से सूखे जल स्रोतों में फिर से जल संचार हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।स्थानीय निवासी किशन देव, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सुखदेव ने बताया कि उन्होंने बचपन में जिस नाले को बहते देखा था, वह वर्षों से सूखा पड़ा था। अब कई दिनों की बारिश के बाद नाले में फिर पानी बहने लगा है।