उत्तर भारत के प्रतिष्ठित डेरा बाबा रुद्रानंद, गांव नारी, जिला ऊना के अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज की पवित्र देह की अस्थि कलश यात्रा बुधवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद तकरीबन 12:30 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम से शुरू हुई यह यात्रा बसाल, लालसिंगी, झलेड़ा व ऊना शहर से होते हुए मेहतपुर से आगे हरिद्वार के लिए निकली। इस यात्रा में श्रद्धालु जहां आश्रम से लेकर ऊना शहर से होते हुए मेहतपुर तक शामिल हुए और खुली जीत के माध्यम से यह यात्रा निकाली गई। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।