राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एसएमसी अध्यक्ष जतिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और संस्कारों का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी नंद लाल और राधिका धीमान के नेतृत्व में शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं।