फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजा का तालाब स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों की अनूठी पहल, मतदाता जागरुकता के लिए तैयार किया प्रेरक गीत

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने अनूठी पहल करते हुए मतदाताओं में जागारुकता पैदा करने के लिए एक प्रेरक गीत तैयार किया है। गुरुवार को तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा की माैजूदगी में गाना रिलीज किया गया। गाने के बोल को स्कूल में कार्यरत अर्थशास्त्र के प्रवक्ता देवराज डडवाल ने कलमबद्ध किया है। जबकि जिला चंबा के टुंडी विद्यालय में कार्यरत सुखार निवासी अध्यापक तिलक राज ने गाने को अपनी मधुर आवाज दी है। विद्यालय के ही छात्र-छात्राओं महक आंशिक, श्रुति, साजिदा, सुमित व अनुज ने गाने में शानदार अभिनय से अपनी कला को प्रदर्शित किया है। इस पहल की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। हसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा ने कहा कि प्रकार के अनूठे प्रयास और विचारणीय विषयों पर कार्य होता रहना चाहिए। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी प्रकाश सिंह, विद्यालय प्रवक्ता राहुल देव, शशि पाल, मंजू अत्री, रेणु बाला, राजस्व विभाग से पंकज, मीडिया एवं संचार नोडल अधिकारी सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें