उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में दो दिवसीय कार्यक्रम प्रतिभा खोज-दर्पण 2025 का भव्य आयोजन आरंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक प्रो. अनु लखनपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा और हुनर होता है, जिसे पहचान और मंच की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगामी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्य रेखा शर्मा, प्रो. अणु लखनपाल, प्रो. किरण कुमारी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रीना देवी, प्रो. सिकंदर नेगी, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. अरविंद रत्न, प्रो. रंजना, प्रो. प्रशांत, प्रो. राजिंदर सिंह, आरती सहित अन्य माैजूद रहे।