फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: सुनेहरा पुल को यातायात के लिए खोला, शुकराना में मरम्मत कार्य पूरा

Krishan Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 02:01 PM IST

जिला ऊना में हाल ही में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचने से लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम साफ होते ही नगर निगम ऊना ने लोक निर्माण विभाग के सहयोग से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। निगम विशेष रूप से ऊना-रामपुर पुल को दुरुस्त करने में जुटा है, ताकि बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके। पुल की मजबूती के लिए खड्डों में पानी की निकासी के नए रास्ते बनाए जा रहे हैं और कंक्रीट डालकर सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुनेहरा पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि शुकराना पुल की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है। नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि निगम ने विशेष टीमें गठित कर मरम्मत कार्य तेज कर दिए हैं। प्राथमिकता के आधार पर पुलों और मुख्य सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें