धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बस में अंब चौक के पास अचानक धुआं निकलने से हलचल मच गई। आनन फानन में बसे में सवार तीस लोगों को बस से उतारा गया। जब बस के पिछले हिस्से में देखा गया तो पाया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी थी। जिस कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस एचपी 63 - 7551 सुबह धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए निकली थी। दोपहर बाद जब बस अंब चौक के निकट पहुंची। तो सवारियों को कुछ जलने की महक और धुआं महसूस हुआ। जिस कारण बस को रोक कर पिछली तरफ से बॉक्स खोलकर देखा गया तो पाया कि किसी तकनीकी कारण से बस के टर्मिनेट में आग लग गई थी। लेकिन आग के फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। इसके बाद सवारियों को गंतव्य तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।