फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के छात्रों ने लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Sep 2024 04:17 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के पर्यटन व्यवसाय ट्रेड के बच्चों ने 3 दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान व्यवसायिक अध्यापक दिक्षित पटियाल की देखरेख में रायपुर के आस पास के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन विषय के 46 बच्चों ने बाबा गरीबनाथ मंदिर अन्द्रोली पर्यटन स्थल का भ्रमण किया । जहां उन्होंने विभिन्न समूहों में पंजाब से आए पर्यटकों को टूर गाइड की भूमिका में इस भव्य मंदिर व गोबिंद सागर झील के इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ बच्चों ने स्पीड वोट, जेट्स की, रैस्कियु वोट और जेट्टी प्लेटफार्म के बारे में वहां पर उपस्थित पर्यटन विभाग के कर्मचारी से जाकारी प्राप्त की तथा इस विषय पर बच्चों ने प्रशन करके अपने अधूरे ज्ञान में वृद्धि की ! सभी बच्चों ने मंदिर में माथा टेकने के बाद सभी बच्चों ने एथनिक बोटैनिकल पार्क का भ्रमण किया। जहां पर बच्चों को औषधिय पौधों की किस्म और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने बताया कि ऑन जॉब ट्रेनिंग से विद्यार्थियों को काम करने का अनुभव प्राप्त होता है और विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में ही अपना काम सीखने और अभ्यास करने की सुविधा मिलती है। अन्य प्रशिक्षण विधियां, जैसे ऑनलाइन प्रशिक्षण या सेमिनार, वास्तविक जानकारी देने की अपेक्षा बुनियादी जानकारी का अनुभव ही प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण में कंगना रायजादा, प्रीटी, रागिनी, हर्षप्रीत, हर्षिता  साक्षी, प्रीटी, आरती, मेहक, कोमल, रूबी, गीता, तानिया, कोमलप्रीत, पलक, तमन्ना, शिवानी, अंचल और निकिता  सहित 4 विद्यार्थियों  नें भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें