बीती रात नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित भानुपल्ली के निकट कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने चमुंडा से वृंदावन जा रही एचआरटीसी की बस पर पथराव किया गया और बस के सामने वाले शीशे तोड़ दिए गए। इसकी पुष्टि बस में सवार अविनाश ठाकुर ने की है। कहा कि वह बस की फ्रंट सीट पर बैठा था और रात लगभग 11:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवकों में से बीच में बैठे युवक ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे बस के सामने वाला शीश टूट गया। अविनाश ठाकुर ने कहा कि इस वारदात के बाद बस में सवार श्रद्वालुओं में दहशत का माहाैल बन गया था। जब तब चालक बस को ब्रेक लगाकर रोकता तब तक अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बाइक सवार फरार हो चुके थे। अविनाश ने कहा कि इसकी जानकारी एचआरटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी को फोन पर दी। इसके बाद बस वृंदावन के लिए रवाना हो गई थी। थाना प्रभारी श्री आंनदपुर साहिब व नंगल से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।