फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में राज्य स्तरीय अंडर-19 (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्य स्तरीय अंडर-19 (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का मंगलवार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों (लाहौल स्पीति को छोड़कर) और पांच स्पोर्ट्स होस्टल -नादौन, पपरोला, रोहडू, सुंदरनगर व ऊना के कुल 730 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में चार दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का आगाज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उप मुख्यमंत्री ने खिलाडियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारग एवं संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन हुए मुकाबलों में चारों वर्ग के मैच हुए। हैंडबाल खेले गए मैच में मंडी ने सोलन व बिलासपुर ने हमीरपुर की टीम को मात देकर अगले दौर में प्रवेश पाया है। इसी प्रकार हाकी में शिमला जिला की टीम ने चंबा, सिरमौर ने मंडी, बास्केटबाल में सोलन ने सिरमौर तथा कुल्लू टीम ने जिला चंबा को हराकर प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। जबकि फुटबाल में सिरमौर की टीम ने बिलासपुर को मात देकर अपनी जीत सुनिश्चित की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि खेल जगत में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में स्कूलों की संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवतायुक्त और जीवनोपयोगी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पिछले साल की तुलना में शिक्षा बजट में एक हजार करोड़ की बढोतरी की है। इसके सुदृढी़करण पर करीब 9800 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं। खेलों को लेकर समाज के दृष्टिकोण में बदलाव आया है। अब बच्चे शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, बाबा अमरजोत सिंह बेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम पाल धीमान व शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता मनोज शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें