हरोली क्षेत्र के सेंसोवाल ग्राम पंचायत में चल रहे 30 दिवसीय एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को शिमला से आए एनआरएलएम के एक राज्य स्तरीय दल की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दल में स्टेट रिसोर्स पर्सन शिमला अंकित, समन्वयक कांगड़ा व ऊना जिला राहुल, ज्योति परियोजना प्रबंधक, जिला परिषद ऊना उपस्थित रहे। जिला के सेंसोवाल ग्राम पंचायत में सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च ग्रुप (स्वर्ग) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में जिले की 50 महिलाओं के लिए 30 दिवसीय एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। जिला ऊना के सेंसोवाल ग्राम पंचायत में आयोजित एलईडी बल्ब असेंबलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान स्टेट रिसोर्स पर्सन अंकित ने महिलाओं से स्वयं एलईडी बल्ब असेंबलिंग करवाए। उन्होंने महिलाओं द्वारा इस प्रकार के तकनीकी कार्यों में भाग लेने के लिए स्वर्ग संस्था का आभार प्रकट किया और सभी महिलाओं को बधाई दी। अतिथियों ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) चंडीगढ़ का आभार प्रकट किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी महिलाएं स्वर्ग संस्था से मास्टर ट्रेनर और प्रतिनिधि बलबीर सिंह उपस्थित रहे।