फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्याम मिन्हास बने ऊना भाजपा के अध्यक्ष

अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 05:42 PM IST

भाजपा अध्यक्ष पद की दावेदारी में दोबारा चिंतपूर्णी विधानसभा का दबदबा देखने को मिला है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजोआ निवासी श्याम मिन्हास को जिला भाजपा अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले चिंतपूर्णी विभानसभा से विधायक रह चुके बलबीर चौधरी दो साल तक भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे। श्याम मिन्हास अध्यक्ष पद के दावेदारों में लगातार आगे चल रहे थे। उनकी टक्कर में पहुलाल थे। लेकिन अंतिम मुहर श्याम मिन्हास के नाम पर लगी। ध्यान रहे कि भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय ऊना में बुधवार शाम चार बैठक शुरू हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने की। पूर्व मंत्री राजीव सहजन पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें