फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह, आचार्य कौल बोले- धर्म और संस्कारों से ही जीवन सार्थक

स्थानीय शंभु बैरियर के समीप चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचन कर रहे कथाव्यास आचार्य राम कुमार कौल ने धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन तभी सफल है जब वह सत्य, ईमानदारी और सदाचार को अपनाकर धर्ममार्ग का अनुसरण करता है। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा करने वाले की स्वयं धर्म रक्षा करता है, जबकि धर्म से विमुख व्यक्ति अंततः पतन की ओर अग्रसर होता है। कथा में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मोपदेश का लाभ उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें