फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: किसान पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के बाद ही ले सकते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ

सिरमौर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 78 हजार किसान पंजीकृत है। यह किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं अन्य किसानों को भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़ने और लाभ उठाने, को लेकर कृषि विभाग किसानों को जागरुक कर रहा है। कृषि विभाग के जिला उपनिदेशक डॉ. राज कुमार ने बताया कि सिरमौर में 78000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को एग्री स्टेक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके बाद ही किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कृषि विभाग किसानों की फसलों का डिजिटल सर्वे भी शुरू कर रहा है जिसके माध्यम से फसलों का सही आंकड़ा सरकार को उपलब्ध होगा और किसान अपनी फसलों को लेकर ऑनलाइन माध्यम से भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का आवाहन किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान पंजीकृत हो और सरकार द्वारा दी जा रही अनेकों जन कल्याणकारी योजना का आसानी से किसान लाभ उठा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें