नशा मुक्त अभियान जिला ऊना के तहत एसडीएम सदर विश्व मोहन सिंह चौहान ने जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर पंचायत, स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व अन्य शैक्षणिक संस्थान में आशा वर्कर, महिला मंडल, युवा क्लब तथा दूसरे संगठनों के माध्यम से नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है ।इस अभियान के संबंध में एसडीएम ने बताया कि नए अभियान के माध्यम से सभी युवाओं से अपील की है कि नशे के बुरे प्रभावों को जानने तथा लोगों को भी जागरूक करके राष्ट्र की नई पीढ़ी को इस घातक बीमारी से बचाना है । धीरे-धीरे इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। बहुत सारे युवा लोग खुद इस अभियान से जुड़ भी रहे हैं । अब तक 40 लोगों ने रील बनाकर इंस्टाग्राम भेजा है।