समग्र शिक्षा अभियान और नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बेहतर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया संचालित करने के लिए पीएम श्री राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय सलोह में साथ पांच दिवसीय पाठशाला जुगलबंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय सलोह के 25 विद्यार्थियों ने सभी दैनिक गतिविधियों में हिस्सा लिया एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। केंद्रीय विद्यालय सलोह की प्राचार्या नीलम गुलेरिया ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को संचालित करने के पीछे उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी दूसरे शिक्षण संस्थाओं में चल रही नवीन गतिविधियों से परिचित हो सकें और उन अच्छी बातों को अपने विद्यालयों में क्रियान्वित कर सके।