विधायक सतपाल सत्ती मुझपर वेश्यावृत्ति का आरोप लगा रहे, थोड़ी बात चंबा के भाजपा विधायक की भी कर लेते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई की बात भी कर लेते। एक और भाजपा के नेता पर भी ऐसे आरोप लग रहे, उनका जिक्र क्यों नहीं करते। यह शब्द शनिवार को ऊना के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहे। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि बसोली में वैश्यावृति के धंधे में पकड़ा गए आरोपी उसकी जमानत हुई, उसका बेटा ओहदेदार भाजपा का था। रायजादा ने बुधवार रात संतोषगढ़ के युवा नेता आशु पुरी की हत्या के लिए ऊना सदर के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रची गई साजिश का आरोप लगाया है। कहा कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह कांग्रेस का सक्रिय और वरिष्ठ कार्यकर्ता था तथा घटना के वक्त दो भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी ही संपत्ति पर ऐसी वारदात नहीं चाहता। उन्होंने पुलिस को 15 दिन की 26 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपने की जानकारी दी। रायजादा ने विधायक सत्ती की ओर से उनके होटल को लेकर लगाए गए आपत्तिजनक आरोपों पर चेतावनी देते हुए 15 दिन के भीतर माफी मांगने या मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहने को कहा।