लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से लेकर प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, तथा आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के विद्यार्थी शामिल रहे। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना रहा। दौड़ के दौरान छात्रों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाकर लोगों को एकता के महत्व से अवगत कराया।