उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत उपमंडल बंगाणा में सोमवार को ' वोट फॉर डेमोक्रेसी, वोट करेगा कुटलैहड़' जागरुकता संदेश के साथ रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़ एसडीएम सोनू गोयल की अध्यक्षता में आज रन फॉर डेमोक्रेसी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह मैराथन बंगाणा टैक्सी स्टैंड में रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़-45 कम एसडीएम श्री सोनू गोयल जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि हटली चौक पर संपन्न हुई। रन फॉर डेमोक्रेसी' मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वंश ठाकुर, राजकीय आईटीआई बंगाणा हर्ष ठाकुर द्वितीय , आईटीआई बंगाणा के ही विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़ सोनू गोयल ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं सहित सभी मतदाताओं को चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।