फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा में सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 04:09 PM IST

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाली मुच्छाली पंचायत के बंगाणा में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी नागरिक (एसडीएम) सोनू गोयल मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बही थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने भी यातायात के नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने की अपील की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें यातायात नियमों का महत्व समझाना था। एसडीएम सोनू गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा हमारे जीवन की सुरक्षा हमारे हाथ में है। और इसके लिए हमें सड़क पर जिम्मेदारी के साथ चलना होगा। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना और गति सीमा का पालन करना जैसे छोटे-छोटे कदम बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल वाहन चालकों की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि पैदल यात्रियों और सवारियों की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। सोनू गोयल ने कहा कि जब किसी के घर से नाबालिक बच्चे की अर्थी दुर्घटनाओं की वजह से उठती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें