हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम में गगरेट क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल राजन शर्मा ने बताया कि स्कूल के 43 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी थी, जिसमे से केवल चार विद्यार्थी ही परीक्षा पास नहीं कर पाए है, जिसके साथ स्कूल का परिणाम लगभग 90 फीसदी सफल रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पहले स्थान पर 647 अंक के साथ हर्ष, दूसरे स्थान पर 638 अंक के साथ कार्तिक व तीसरे स्थान पर 628 अंक के साथ अक्षित रहा । उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि के लिए पाठशाला के स्टाफ को बधाई दी है और इस बढ़िया परीक्षा परिणाम को अध्यापकों व विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया है।