अंब चौक पर लंबे समय से घायल अवस्था में खड़ा बैल बुधवार को आखिरकार समाजसेवियों की मदद से राहत पा सका। पैर में गहरे घाव होने से बैल चल नहीं पा रहा था और चौक के बीचोंबीच खड़ा था और राहगीरों और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी खतरा बना हुआ था। फार्मासिस्ट रोहित पठानिया, समाजसेवी स्पर्श शर्मा, सेना से सेवानिवृत्त हवलदार राजीव शर्मा और स्थानीय दुकानदारों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बैल को काबू में किया। इसके बाद फार्मासिस्ट ने घाव को साफ कर मरहम पट्टी की और इंजेक्शन लगाए।