उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले लगभग 24 घंटों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई सड़कें बंद हैं। नदी-नाले उफान पर है खेतों में जलभराव से मक्की की फसल को नुकसान हुआ है। टकोली पंचायत के गांव दगहाड के हरनाम सिंह पुत्र गोंदू राम का रिहाइशी मकान गिर गया। बुढबार के प्रकाश चंद, जगदीश चंद, मुनीश कुमार, शेखर कुमार सहित अन्य घरों में बरसात का पानी घुसने से खतरा बना है। वहीं एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने क्षेत्र वासियों को सर्तक रहने को कहा है। भारी बारिश के चलते चकसराये-अंब व चकसराये टकारला-बडूही ऊना मार्ग बंद बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। टकारला में नाला उफान पर है।