उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले तीन दिन पहले पिपलू पंचायत में शराब के ठेके का विरोध होने पर महिलाओं और पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं पर प्रशासन की सहायता से ठेका बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ एक लोग धमकियां दे रहे हैं कि पिपलू मेला खत्म होते ही ठेका खुलवा कर ही रहेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोगों को धमकाया जा रहा है कि आप लोगों पर मामला दर्ज होगा। इन लोगों का कहना है कि पुलिस चाहे हमें जेल में डाल दे, लेकिन हम अपने बच्चों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे।