फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पृथ्वी दिवस पर आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में कार्यक्रम आयोजित

Krishan Singh Updated Mon, 22 Apr 2024 05:09 PM IST

पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया। स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। बच्चों को जागरूक करते हुए आर्य ने कहा कि प्रदूषण नहीं फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाएं। जल का महत्व समझें। पानी बचाएं और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है। उन्होंने मिट्टी बचाने के बारे में विस्तार से बताया कि मिट्टी को किस-किस प्रकार से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय में पृथ्वी की सुरक्षा कैसे करें विषय पर पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें