फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सतपाल सत्ती बोले- रायजादा को बहुत शुभकामनाएं, लेकिन कांग्रेस की कोई उपलब्धि तो बताएं

सतपाल रायजादा को शुभकामनाएं हैं, लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की कोई उपलब्धि बताएं। ऊना विधानसभा में उन्हें 15 वर्ष राजनीतिक करियर में हो गए हैं। कोई एक ईंट उठाकर बताएं कि उन्होंने विकास के नाम पर लगाई है। यह बात ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अब भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घोषित हैं, लेकिन हाल ही में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए घोषित पूर्व विधायक सतपाल रायजादा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर विकास को लेकर आरोप लगा रहे हैं। जोकि सच्चाई से परे है। सतपाल सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति खराब थी कोई टिकट के लिए मान नहीं रहा था न ही कोई सशक्त नेता कांग्रेस के पास था। इसलिए अंत में सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया। कांग्रेस की ऊना में यही उपलब्धि है कि 15 शराब के ठेके खुले हैं। बड़े-बड़े व्यापारियों को भाई कल्चर बनाकर तंग किया जा रहा है। अधिकारियों को डराया जा रहा है। अवैध खनन पर चालान होने पर कांग्रेस के प्रमुख नेता ने लेनदेन कर मामलों को दबाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान चरणजीत शर्मा, राज कुमार पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें