ऊना में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा अपने पिछले 10 सालों के कार्यकाल में जो चुनावी घोषणा पत्र में वादे किए हैं। अगर वह असल में पूरे किए हैं। तो भाजपा श्वेत पत्र जारी करें। ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया है और प्रदेश में कर्मचारी और महिला विरोधी भाजपा साबित हुई है ।जिस तरह से महिलाओं को मिलने वाले ₹1500 की सम्मान राशि बंद करवाने के लिए जो विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने पैंतरा अख्तियार किया। इससे प्रदेश की जनता भाजपा की करनी और कथनी को भलीभांति समझ चुकी है और चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आतुर बैठी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपनी हर गारंटी के ऊपर काम किया है और 5 सालों में प्रत्येक गारंटी को कांग्रेस सरकार पूरा करेगी।