फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक सतपाल सिंह सत्ती बोले, विधानसभा में गूंजेगा जेजों खड्ड बाढ़ हादसा

अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 05:14 PM IST

जेजों खड्ड बाढ़ हादसे में 11 लोगों की मौत होने के मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। इसके साथ ही इस खड्ड पर बनने वाले पुल को लेकर भी विधानसभा में सवाल सरकार से किया जाएगा। यह बात भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही ।उन्होंने कहा है कि भाजपा इस तरह के मामलों में राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित परिवारों को सरकार और प्रशासन की ओर से समय पर मुआवजा नहीं मिला ।जिसके चलते भाजपा ने सरकार को जगाने के लिए ज्ञापन सौंपा और उसके बाद सरकार और प्रशासन जागा है और पीड़ित परिवारों को राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और उन्हें समय पर राहत राशि मिलनी चाहिए थी। लेकिन सरकार और प्रशासन समय पर राहत राशि देने में नाकाम रहा है। कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व विधायक सतपाल राजदा मौके पर गए तमाम सहयोग भी किया गया। लेकिन बावजूद इसके आपसी तालमेल की कमी के चलते बाढ़ प्रभावितों को राहत राशि समय पर नहीं मिल पाई है। जो कि खेद का विषय है। कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के ही काम करवाने तक सीमित है और जिस जगह पर यह हादसा हुआ था और ऊना जिले के इस विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते थे। वह विधानसभा क्षेत्र उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता था। इसलिए उन्होंने इस मसले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है ।उन्होंने कहा है कि राजनीति भाजपा नहीं कांग्रेस पार्टी करती आई है। चाहे बात नशे की हो रेत बजरी की हो। जिले में कांग्रेस ने हर काम में राजनीतिकरण किया है। जिससे ऊना जिला ही नहीं प्रदेश की जनता भी भलीभांति परिचित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें