राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चार स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय प्री-आरडी कैंप के लिए हुआ। स्वयंसेवियों का चयन जिला स्तरीय प्री-आरडी कैंप में हुआ, जिसका आयोजन एसवीएसडी महाविद्यालय भटोली में किया गया। इस कैंप में कुल आठ स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। इसमें महाविद्यालय ऊना के विशाल सोनी, स्वयं पुरी, आयुष सैनी व निष्ठा शर्मा का चयन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. मीता शर्मा ने स्वयंसेवियों को बधाई दी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ साथ उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान को भी बधाई दी। इस अवसर पर डॉ सुरेश व डॉ. संजय वर्मा उपस्थित रहे।