फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 04:18 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को ट्रैफिक रूल नशा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस थाना गगरेट के सब इंस्पेक्टर आदर्श बरियाल ने बच्चों से आह्वान किया कि वह 18 साल से कम उम्र में किसी भी प्रकार का वाहन ड्राइव ना करें और बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। ट्रिपल राइडिंग ना करें। नशे में वाहन ना चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि या देश के लिए भाग्य की बात है कि 2 लाख मौतें ट्रैफिक नियमों की पालना न करने की सूरत में हो रही है। इसमें चाहे कारण लापरवाही की वजह है या प्रशासनिक वजह से हादसे बढ़ रहे हैं । उन्होंने बेसिक रूल फॉलो करने का आह्वान किया ताकि दिनों-दिन बढ़ रहे दुर्घटनाओं पर रोकथाम की जा सके। तो वहीं दूसरी ओर वर्तमान की पीढ़ी नशे की चुंगल में फंसती जा रही है। इसके बारे में जागरूक करते हुए बच्चों से आह्वान किया कि उनके आड़ पड़ोस में अगर कोई भी इस तरह की गतिविधि संलिप्त पाई जाती है तो उसके बारे में पुलिस को सूचित करें। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान व्यक्तियों की फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार न करें ।अन्यथा फेक आईडी का चलन बढ़ रहा है। जिससे साइबर क्राइम बढ़ रहा है और साथ में ही साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए पर्सनल डिटेल किसी के साथ शेयर ना करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। डबल कमाने के चक्कर में ज्यादातर साइबर क्राइम के फ्रॉड बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए 1930 पर संपर्क करें। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रिंसिपल ललित मोहन ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में जो भी बच्चों ने सीखा है उसे अपने आचरण में दिखाने का आह्वान किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होने से जहां एक ओर युवाओं में सीखने की भावना पैदा होती है। वहीं दूसरी ओर जागरूक होने से उनका मनोबल भी बढ़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें