फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों, साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया गया। पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अपने साथ किसी भी प्रकार का अपराध हो रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कहा कि अपने मोबाइल फोन पर किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें। ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। उन्होंने कहा कि वर्तमान की युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है। इसलिए समाज में अगर कहीं पर भी नशे का चलन हो रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें। बताने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। कहा कि वर्तमान की युवा पीढ़ी रील बनाने के चक्कर में अपने लक्ष्य से भटक चुकी है। युवाओं को विद्यार्थी जीवन में ही अनुशासित ढंग से जीवन व्यतीत करने के साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर पूरा ध्यान फोकस करने के लिए उन्होंने प्रेरित किया। स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र सिंह चौहान ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के सोच में बदलाव आता है और इससे बच्चों में भी संवाद करने और सवाल जवाब करने का अवसर प्राप्त होकर उनका हौसला बढ़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें