फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईएसबीटी ऊना में शुरू हुआ पुलिस कंट्रोल रूम

Avinash Anand Updated Fri, 09 Aug 2024 02:11 PM IST

आईएसबीटी ऊना में शुक्रवार को काफी समय से बंद पड़े पुलिस कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान आईएसबीटी ऊना का संचालन कर रहे एमआरसी ग्रुप के प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने बताया कि बीते हुए काफी समय से पुलिस कंट्रोल रूम बंद पड़ा था। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के समक्ष कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू करने के लिए मांग उठाई गई थी। इस मांग पर मंजूरी देते हुए शुक्रवार को फिर से कंट्रोल रूम को शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के शुरू होने से बस स्टैंड में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की पहली नजर रहेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सुरेश धीमान व आईएसबीटी ऊना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर दिन-रात बेसन का आवागमन होता रहता है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से यहां पर पुलिस कंट्रोल रूम शुरू किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें