हिमाचल सरकार की ओर से समस्त पटवारी एवं कानूनगो का कैडर जिला से राज्य करने पर समूचे प्रदेश के पटवारी व कानूनगो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उपमंडल बंगाणा के भी सभी कानूनगो हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं संघ के प्रधान योगराज शर्मा ने बताया कि बंगाणा उपमंडल में कुल 38 पद हैं व मौजूदा समय में पटवारी के 9 पद पटवारी व कानूनगो के 4 पद पिछले लंबे समय से खाली चल रहे हैं। संघ ने सरकार से अधिसूचना को निरस्त करके इस समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है।