उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र व चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मध्य तलमेहड़ा बाजार चौक पर गुरुवार दोपहर को ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान के भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों राहगीरों तथा स्थानीय लोगों ने भंडारा ग्रहण किया।