फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जंगल में गए एक युवक की खड्ड में डूबने से मौत, दूसरा लापता

Krishan Singh Updated Wed, 19 Mar 2025 11:07 AM IST

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव सोहारी के एक युवक की खड्ड में डूबने से माैत हो गई है जबकि एक लापता है। जानकारी के अनुसार सोहारी गांव के चार युवक 18 मार्च को जंगल की ओर घूमने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दो युवक देर रात जंगल में मिल गए, जबकि तीसरे युवक अद्विक (16 वर्ष) पुत्र हिमांशु परमार, वार्ड नंबर-2 सोहारी का शव रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच खड्ड में मिला। खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में रखा गया है। अब भी एक युवक सक्षम लापता है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें