फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में विश्व पर्यटन दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में 9वीं से 12वीं कक्षा के व्यवसायिक विषय के बच्चों ने विश्व पर्यटन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।  इस उपलक्ष्य पर बच्चों नें नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। तो वहीं छात्राओं ने होटल में हाउस कीपिंग, फ्रंट ऑफिस, फूड प्रोडक्शन, एफएंडबी सर्विस आदि में अपनी सेवाएं देकर होटलों और रेस्तरां की कार्यप्रणाली को समझा। नारा लेखन में दीप शिखा प्रथम  श्रुति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल ने प्रथम तथा मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें