रविवार को 11 बजे श्री राम नाटक क्लब हटली के कलामंच पर अहम मीटिंग हुई। जिसमें क्लब के वरिष्ठ उपप्रधान राज कुमार धीमान की अध्यक्षता में कई मुदों पर चर्चा हुई। जिसमें लगभग बीस कलाकारों ने भाग लिया। इस मीटिंग में आगामी कमेटी के गठन के बारे चर्चा की गई जिसमें ये तय किया गया कि हर 2 साल बाद नई कमेटी का गठन किया जाएगा व कार्यकारिणी के सदस्य कलाकारों में से ही बनाएं जाएंगे, ताकि क्लब के उन सदस्यों को भी क्लब की कार्यकारिणी में जगह मिले व उन्हें भी नई सोच और जज्बे से सेवा करने का मौका दिया जाए। पुराने सदस्यों को बार-बार मौका देने से वो क्लब के पदों को छोड़ने को तैयार नहीं होते जिससे राजनीतिक माहौल को जगह मिलती है। धार्मिक मंच पर ऐसा नहीं होना चाहिए। मीटिंग में सहसचिव सुरेन्द्र राणा, उपप्रधान रिटायर्ड तहसीलदार किशनदेव रिवाड, ऑडिटर संजय सोनी, सह ऑडिटर, सदस्य विवेक शर्मा, मदन गोपाल, पंकज धीमान, समीर सोनी, विवेक शील, साहिल कुमार, महिला विंग अध्यक्षा वविता साई व ज्योति ब्रजाता, विकास सोनी व क्लव के महान कलाकार व वरिष्ठतम सदस्य जिनका क्लव के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान है ओम प्रकाश सोनी ने भाग लिया।