फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 07:14 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में अंतराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अनेकों प्रतियोगिताएं करवाई गई। 9 वीं से 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य शान्ति में नए विश्व की कल्पना विषय पर निबंध लेखन, नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों में या समाज के विभिन्न वर्गों में यदि सौहार्द पूर्ण सम्बन्ध तो सभी देश प्रगति शील तकनीकों से अपने लोगों के लिए बेहतर कार्य करेंगे। नारा लेखन में श्रुति ने प्रथम व कार्तिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चित्र कला प्रतियोगिता में रागिनी ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय स्थान हासिल किया।  वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नवीं कक्षा के लड़कों प्रथम और नवीं कक्षा के ही लड़कियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने क्विज मास्टर्स सुरेन्द्र शर्मा और सोनिया मैडम की सराहना की। इस मौके प्रवक्ता पर वाणिज्य व एन एस एस प्रभावी  पवन कुमार, प्रवक्ता  विकास बंगा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान से सुरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रवक्ता जीव विज्ञान  पूनम जगोता, प्रवक्ता अर्थशास्त्र  मदन लाल, प्रवक्ता रसायन शास्त्र  प्रमोद कुमार, प्रवक्ता इतिहास  शुभा प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र  सुरेंद्र कुमार, अध्यापक  वीरेंद्र कुमार, अध्यापक  संजीव कुमार, अध्यापक  सुरेश कुमार,  अध्यापक सोनिया सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें