फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाविद्यालय बंगाणा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना , एनसीसी, रोड सेफ्टी क्लब, बंगाणा के तत्वाधान में व डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी, उपयुक्त ऊना के आदेश पर  जन जागरूकता और क्षमता निर्माण अभियान आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस  'समर्थ 2024 के उपलक्ष्य एक दिवसीय फायर मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर बंगाणा अग्नि शमन अधिकारी सब फायर ऑफिसर श्री मदन लाल व प्रदीप सिंह,दीनू राम, विजय और चालक सुरजीत सिंह की टीम ने महाविद्यालय में आकर छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ साथ आपदा, आपदा के प्रकार, उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव के तरीके, बाढ़ से बचाव के तरीके आदि पर गहन चर्चा की गई तथा राज्य एवं जिला आपातकालीन केंद्रों के टोल फ्री नंबरों की भी जानकारी दी गई।  महाविद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थानों एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस दौरान महाविद्यालय समस्त छात्रों  ने व समस्त स्टाफ ने भाग लिया। इस उपलक्ष पर  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर, प्रोफ़ेसर नंद लाल, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर डॉ.विनोद कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, एन. एस.एस के प्रेसिडेंट गौरव, वॉइस प्रेसिडेंट शुबम, सचिव परीक्षा एनसीसी के अंडर ऑफिसर रिशु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें