उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बेहड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुरदियाल सिंह द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ 12वीं कक्षा की छात्रा रिया शर्मा द्वारा दिलाई गई। वहीं स्कूल के डीपीई दीपक कुमार की ओर से छात्र-छात्राओं को समाज के प्रति स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अमन देव, संजीव कुमार, सतीश कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, ब्रजेश कुमार, विकेश कुमार, सुरजीत कुमार, विजय कुमार, महिंद्र सिंह, मनोहर लाल, सुनील कुमार, विजय कुमार, राज कुमार, दीप कुमार, हरपाल सैनी, अजय शर्मा, हेम लता, नजमा, शिल्पा राणा, नीतू वाला, बसमा, राज कुमारी, मंगलु देवी, वीना देवी, सुमन शर्मा माैजूद रहे।