राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बच्चों की उपस्थिति में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने किया। यह एनएसएस शिविर कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता सुनील कुमार व प्रवक्ता रेणु सरोच की अगुवाई में हुआ। इस शिविर स्वयंसेवियों ने विद्यालय भवन के चारों ओर साफ-सफाई की । इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने स्वयंसेवियों को शिविर का लाभ उठा अपने व्यक्तित्व का विकास करने और समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिविर में 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं, जो एनएसएस के प्रति उनके लगाव व समर्पण को दर्शाता है। इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।