फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चौकीमन्यार स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन, बेहतर प्रदर्शन करने पर स्वयंसेवियों को मिला सम्मान

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन समारोह में बताैर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त कर्नल बलदेव शर्मा ने शिरकत की। बलदेव शर्मा ने सभी स्वयंसेवियों को जागरूक करते हुए बताया कि हमें ऐसे शिविरों के जरिये बहुत कुछ सिखने को मिलता है। कहा कि हमें हर काम को इमानदारी व निष्ठा से करना चाहिए। चाहे खेलकूद प्रतियोगिता हो या पढ़ाई-लिखाई का क्षेत्र हो। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों की की ओर से किए गए कार्यों की सूची प्रस्तुत की। सात दिन में स्वयंसेवियों की ओर से अभियान चलाए पर उनकी रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस मौके पर अंब ब्लाॅक एनएसएस समन्वयक विरेंद्र ठाकुर ने भी स्वयंसेवियों को एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया। इन सात दिनों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवियों की ओर से धार्मिक सांस्कृतिक तथा पहाड़ी नाटी सहित अन्य प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, एनएसएस प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सह प्रभारी अंजू देवी मिडिया प्रभारी विजय शर्मा संजीव रांगडा अशोक कुमार, अश्वनी चौधरी संजीव कुमार सुरेंद्र कुमार सिकंदर सैणी दिनेश कुमार, विरेंद्र, कुसुमलता सीमा शर्मा, निशा शर्मा, शर्मिला शर्मा, सोनिका शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें