फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अग्निहोत्री बोले- जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया, उसे परिंदा भी पर नहीं मार सकता

Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2024 06:26 PM IST

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बागी पूर्व विधायकों पर हमला बोला है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की मजबूत सरकार को गिराने के सपने देखने वालों को प्रदेश की जनता दिन में तारे दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि यह आपकी सरकार मजबूत है, सरकार के पास 34 विधायक है और विपक्ष के पास 25 है, कांग्रेस सरकार बढ़ जाएगी और भाजपा 25 पर ही रह जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बनाने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही, जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया उसे सरकार को परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के नेता हिमाचल आकर आपदा में गबन की बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आरोप लगाने के स्थान पर यह बताए कि आपदा में क्या मदद की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें