जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में जल्द ही 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित मॉडल साइंस लैब समर्पित कर दी जाएगी। कॉलेज प्राचार्य राजेंद्र कुमार ने शैक्षणिक भवन के उद्घाटन अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में हरोली कॉलेज प्रदेश के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है। जहां पर फैकल्टी से लेकर आधारभूत ढांचा सहित अन्य तमाम सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से कॉलेज में विभिन्न संकाय में अधिक से अधिक प्रवेश करने के लिए अपने बच्चों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों से कॉलेज हर कार्य में प्रगति की ओर बढ़ रहा है।