फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में मैदान के लिए भूमि का किया निरीक्षण

विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को ऐतिहासिक नरसिंह देव मंदिर के पीपलू मेले में भूमि की कमी को दूर करने के लिए आज पीपलू में मैदान के लिए भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते समय उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ क्षेत्र का एक ऐतिहासिक का मेला है। जोकि धार की चोटी पर स्थित है। धार की चोटी पर होने के कारण यहां हर वर्ष भूमि की कमी रहती है। जिससे आम जनता को बहुत समस्याओ का सामना करना पड़ता है इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए आज विधायक विवेक शर्मा ने मेले के लिए नई भूमि का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि भूमि का चयन  होने के बाद जल्द से जल्द  इस  मेला ग्राउंड को तैयार किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने आज रक्षाबंधन  पर कुटलैहड़ वासियों,प्रदेश वासियों को समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन  की बधाई दी और कहा कि  यह भाई और बहन के अटूट प्रेम और बंधन का भी प्रतीक है। यही वजह है कि प्रतीक के तौर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर कच्चा धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है। विधायक ने अपने कार्यालय बंगाणा में आज सोमवार के दिन लोगों की जन समस्याएं सुनी। जिनमें से अधिकतम जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया लेकिन जो कुछ समस्याएं रह गई उन समस्याओं को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। इस मौके पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार , खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य के साथ अन्य विभागों से आए हुए अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें