फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईआरबीएन बनगढ़ में मानव श्रृंखला बनाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

ऊना जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर की गई एक रचनात्मक पहल में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में आयोजित चुनाव जागरुकता कार्यक्रम में बटालियन के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। इसमें भारत का नक्शा बनाकर चुनाव का पर्व, देश का गर्व; 1 जून को वोट करेगा ऊना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल और आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशेष जागरूकता अभियान चला कर मतदाता जागरुकता पर जोर दिया जा रहा है। यह अभियान चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सार्थक साबित होंगे। जिला निर्वाचन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो। पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अन्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें