राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में मेगा अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय की गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई। इस अवसर पर विद्यालय का माहौल उत्साह और संवादपूर्ण रहा, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। बैठक के एजेंडे के अनुसार अभ्यासी हिमाचल ऐप का परिचय उपस्थित अभिभावकों को दिया गया। शिमला से लाइव वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से ऐप की कार्यप्रणाली समझाई गई, जिसमें बताया गया कि विद्यार्थी हर सप्ताह हिंदी, इंग्लिश और गणित के अभ्यास प्रश्न हल करने का अवसर पाएंगे। बैठक के दौरान 52 में से करीब 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण अभिभावकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफार्म का लाभ लेने में आसानी होगी।